132 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, अवैध नशापान के खिलाफ बड़ी कामयाबी


गुमला : पुलिस ने अवैध नशापान के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने करीब 70 लाख रुपया के 132 किलो अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो कार भी जब्त किया है.
चेकनाका लगाकर जांच अभियान
पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर झारखंड प्रवेश कर रहे हैं इसी सूचना पर पालकोट के दतली डैम के समीप चेकनाका लगाकर जांच अभियान चलाया गया.
132 किलो गांजा बरामद
इस दौरान एक हुंडई कार और एक स्कॉर्पियो को रोका गया, लेकिन दोनों वहां भागने की फिराक में थे। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और दोनों वाहनों से कुल 132 किलो गांजा बरामद हुआ. वही गिरफ्तार सभी 4 तस्कर गुमला जिला के ही रहने वाले हैं.
4+