पुरी-पटना-पुरी स्पेशल सहित भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल की अवधि में विस्तार, जानिए पूरा डिटेल्स

    पुरी-पटना-पुरी स्पेशल सहित भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल की अवधि में विस्तार, जानिए पूरा डिटेल्स

    धनबाद(DHANBAD): यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 08439/08440 पुरी-पटना- पुरी स्पेशल और गाड़ी सं. 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का रेलवे ने निर्णय लिया है. पुरी-पटना-पुरी स्पेशल के 09 फेरों तथा भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल के 14 फेरों की वृद्धि की जा रही है. विस्तारित अवधि के साथ गाड़ी सं. 08439 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से 03.12.2022 से 28.01.2023 तक प्रत्येक शनिवार को तथा पटना से दिनांक  04.12.2022 से 29.01.2023 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.

    इसी तरह गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल भुवनेश्वर से 01.01.2023 से 31.01.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को तथा धनबाद से दिनांक 02.01.2023 से 01.02.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news