जमशेदपुर में निकली नशा मुक्ति रैली, डीसी विजया जाधव और सीएम हेमंत की बहन ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

    जमशेदपुर में निकली नशा मुक्ति रैली, डीसी विजया जाधव और सीएम हेमंत की बहन ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): शहर के मानगो के गांधी मैदान में शनिवार को नशा मुक्ति रैली निकली. यह नशा मुक्ति रैली गांधी मैदान से निकलकर साकची के बिरसा मुंडा चौक पहुंची और वहीं उसका समापन हुआ. गांधी मैदान में नशा मुक्ति रैली को डीसी विजया जाधव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार भी मौजूद थे. सबसे पहले डीसी और अंजलि सोरेन ने गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद नशा मुक्ति रैली को वहां से रवाना किया गया.

    वहीं, इस मौके पर डीसी विजया जाधव ने नशा मुक्ति रैली निकालने के लिए इकबाल नामक संस्था को साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कार्य के लिए संस्था आगे आई है, यह बहुत अच्छी बात है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशा छोड़ें नशा से अपराध बढता है. समाज से नशा खत्म हो जाए तो अपराध भी खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजली सोरेन ने कहा कि यह काफी अच्छी रैली है, इस तरह की रैली हर प्रदेश में निकलनी चाहिए.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news