धनबाद: झारखंड आंदोलन के जनक स्व. बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई 31वीं पुण्यतिथि, विधायक राज सिन्हा ने लोगों को उनके विचारों से कराया अवगत

    धनबाद: झारखंड आंदोलन के जनक स्व. बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई 31वीं पुण्यतिथि, विधायक राज सिन्हा ने लोगों को उनके विचारों से कराया अवगत

    धनबाद(DHANBAD): झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले तेलीपाड़ा, सिमलडीह में जगत महतो के द्वारा झारखंड आंदोलन के जनक शिक्षा के प्रति समर्पित स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई. बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ.

    मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उपस्थित लोगों को बिनोद बाबू के विचारों, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और झारखण्ड के प्रति समर्पण से अवगत कराया. साथ ही रघुवर दास के मुख्यमंत्री काल में धनबाद को मिले  विश्वविद्यालय की याद फिर से ताज़ा करायी.

    भाजपा से बिनोद बाबू का कोई रिश्ता नहीं था, फिर भी यूनिवर्सिटी उनके नाम का मिला

    आज इसे हम झारखण्ड वासी बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के नाम से जानते हैं. उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो का भाजपा से कोई नाता नहीं था. दूसरे दल से ताल्लुक रखते थे. लेकिन बिनोद बिहारी महतो के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए भाजपा की रघुवर सरकार ने बिनोद बाबू के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है. साथ ही वहां मौजूद दर्जनों लोगों के बीच कम्बल वितरण भी किया गया.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news