धनबाद DC और SSP ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि, जानिए कहां हुआ कार्यक्रम

    धनबाद DC और SSP ने दी भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि, जानिए कहां हुआ कार्यक्रम

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड के 22वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मंगलवार को बैंक मोड़ में उपायुक्त संदीप सिंह और धनबाद एसएसपी संजीव कुमार के अलावा कई अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने कहा कि  आज झारखंड का 22वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. 

    उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए

    साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दिन हमलोग उनको याद करते है और साथ ही उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करते है. उन्होंने कहा कि  सरकार की महत्वकांक्षी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मध्यम से लोगों की समस्याओं का निदान भी किया जा रहा है. वही, धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि आज झारखंड का 22वां स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.  भगवान बिरसा मुंडा ने इस मिट्टी के लिए अपना बलिदान दिया, आज के दिन हम लोग संकल्प ले कि झारखंड को ऊंचाई तक पहुचायेंगे.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news