Raksha Bandhan Fashion: इस साल राखी पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो फॉलो करें ये टिप्स

    Raksha Bandhan Fashion: इस साल राखी पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो फॉलो करें ये टिप्स

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK): रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहन के लिए अटूट बंधन का त्योहार होता है. रक्षा बंधन का हिंदू धर्म में कई महत्व है. बहन अपने भाई के कलाई में राखी बांध उसकी लंबी आयु की कामना करती है. वहीं भाई भी इस राखी का कर्ज अपनी बहन की रक्षा कर चुकाता है. इस साल 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है, इस दिन खुद को स्पेशल बनाने के लिए लड़कियां कई तरह की तैयारिया करती है. ऐसे में अगर आप भी इस दिन खूबसूरत दिखना चाहते तो, यह टिप्स अपना ले.

    साड़ी और हैवी ब्लाउज

    लड़कियों की पहली पसंद साड़ी होती है. अगर आप भी राखी के दिन साड़ी पहनना चाह रहे हैं तो, इस दिन लाल और गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहने यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा. 

    लाइट लहंगा 

    लड़कियों के लिए राखी का त्योहार काफी स्पेशल होता है. ऐसे में वह ड्रेस को लेकर काफी कन्फ्यूज रहती है. जिसके बाद शादी और पार्टी में पहने हुए लहंगे को वह पहनने का प्लान बना लेती हैं. लेकिन यह बात का ध्यान रखें कि ज्यादा हैवी लहंगा आपके लुक को खराब कर देगा. इसलिए राखी में लाइट लहंगा ही पहने इसमें आप बहुत खूबसूरत लगेंगे. 

    अनारकली सूट

    अगर आप इस राखी सूट पहनने की सोच रहे हैं. तो आप चिकनकारी अनारकली सूट ट्राई करें, यह ट्रेंड में है. इस सूट के साथ लाइट मेकअप आप पर खूब जचेगा.

    गाउन
    अगर आप राखी के दिन गाउन पहनने की तैयारी कर रहे हैं तो आप लाइट रंग की गाउन ले और अपने भाई को डार्क कलर की मैचिंग कुर्ता दे, ताकि दोनों भाई बहन की कॉम्बिनेशन खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा. 

    शरारा

    राखी के दिन आप ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाह रहे हैं तो, शरारा सूट पहन सकते हैं. यदि हैवी वर्क वाला शरारा पहन रहे हैं तो, आप लाइट मेकअप कीजिए. वहीं लाइट वर्क वाली शरारा पहन रहे हैं तो मेकअप हल्का नहीं होना चाहिए इस ड्रेस में स्मोकी मेकअप और डार्क लिपस्टिक चुन सकते हैं. ये लुक आपको स्टाइलिश बना देगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news