इन राशि वालों के लिए धनतेरस होगा खास, धन की होगी बारिश,  30 साल बाद बना ऐसा संयोग

    इन राशि वालों के लिए धनतेरस होगा खास, धन की होगी बारिश,  30 साल बाद बना ऐसा संयोग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इस साल नवंबर के 10 तारीख को धनतेरस है जिसके दो दिन बाद यानी 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. ऐसे में देश भर में दिवाली और धनतेरस को लेकर काफी उत्साह है. लोग अभी से इसकी तैयारी में जुट गए हैं. दिवाली की तैयारी और खरीदारी के साथ-साथ कई लोग ऐसे हैं जो इससे पहले शुभ मुहूर्त और तिथि में काफी विश्वास रखते हैं. कई लोग यह भी जानना चाहेंगे कि आखिरकार उनके इस दिवाली का मुहूर्त कैसा रहेगा. वही आपको बता दें कि इस बार धनतेरस और दिवाली से पहले शनि भी अपना चाल बदलेगा. शनिदेव 4 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होंगे. यानी उनकी सीधी चाल शुरू हो जाएगी , और सबसे खास बात तो यह है कि इस बार शनि करीब 30 साल बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे. ऐसा संयोग 30 साल बाद बना है. 

    मेष राशि

    शुरुआत करते हैं मेष राशि से, मेष राशि के लोगों को कैरियर और कारोबार में काफी तरक्की मिलेगी. जिन लोगों को करियर में काफी परेशानी आ रही है अर्चन आ रही है. उनके लिए यह दिवाली खास होने वाला है. क्योंकि इसके बाद आपके करियर में काफी लाभ मिलेगा वहीं कारोबार में भी उन्नति देखने को मिलेगी. कार्यस्थल पर आपके कार्य की खूब प्रशंसा होगी और जो भी योजनाएं आप बनाएंगे आपके सभी प्लांस सफल होंगे.

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए भी यह दिवाली काफी शुभ है. इन राशि वालों के लोगों के जिंदगी में यह धनतेरस और दीवाली खुशियां लेकर आएंगे. आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे. आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा. नए धन का लाभ आपको इस दिवाली मिलेगा. वही प्रॉपर्टी और वहां की भी प्राप्ति होगी तो इस धनतेरस में आप शायद कोई बड़ी चीज कर देंगे. यह धनतेरस आपके लिए काफी धनी है.

    तुला राशि

    इस धनतेरस और दिवाली तुला राशि वालों का भी वक्त काफी बदलने वाला है. कारोबार नौकरी इन तमाम चीजों में आपको काफी लाभ मिलेगा. ऐसा योग्य आपकी राशि में बना हुआ है. सबसे अहम बात तो यह है आपके स्वास्थ्य में भी काफी उन्नति आपको देखने को मिलेगी जो लोग अपने स्वास्थ्य से परेशान चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा. कुल मिलाकर यह धनतेरस दिवाली आपके लिए काफी खास रहेगी. 

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के बारे में बता दें कि शनि की चाल सीधी होते ही मकर राशि वालों के दिन बदल जाएंगे. आपके घर में खुशियां आने वाली है और आपको धन की भी काफी प्राप्ति होगी जो लोग पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं. उनकी पढ़ाई में काफी इकाग्रता आपको मिलेगी और आप अपने फाइनेंशियली काफी आगे बढ़ेंगे. इन सभी राशि वालों के लिए यह धनतेरस काफी शुभ है जिस तरह का संजोग आपकी राशि में बन रहा है ऐसे में आपके लिए आने वाला वक्त काफी अच्छा होने वाला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news