एक बार फिर उत्सव, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा XLRI,‘मार्केटिंग मनोरंजन’ रखी गई है फेयर की थीम

    एक बार फिर उत्सव, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा XLRI,‘मार्केटिंग मनोरंजन’ रखी गई है फेयर की थीम

    जमशेदपुर : XLRI में 46वें मैक्सी फेयर में मोहित चौहान और नीरज श्रीधर का होगा लाइव परफॉर्मेंस होगा जिसकी तैयारी जोरों पर है.आप को बता दें कि जमशेदपुर एक्सएलआरआई संस्थान मे एक बार फिर उत्सव, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होने जा रही है. शहर के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजनों में से एक 46वां मैक्सी फेयर इस वर्ष 17 और 18 जनवरी 2026 को होना है जिसका आयोजन एक्सएलआरआइ फुटबॉल ग्राउंड, जमशेदपुर में किया जाएगा.

    फेयर की थीम ‘मार्केटिंग मनोरंजन’

    इस बार फेयर की थीम ‘मार्केटिंग मनोरंजन’ रखी गई है, जिसमें बॉलीवुड ड्रामा और पारंपरिक मेला संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. वहीं एक प्रसिद्ध मार्केटिंग इवेंट है जिसे एक्सएलआरआइ के मार्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाता है. यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें देश-विदेश की विभिन्न एमएनसी के साथ मिलकर गेम-आधारित मार्केट रिसर्च भी की जाती है जिसमें शहर के आम लोग सक्रिय रूप से भाग लेते हैं.हर वर्ष करीब 15 हजार से अधिक लोग इस मेले में शामिल होते हैं, जिससे यह जमशेदपुर का सबसे बड़ा कम्युनिटी फेस्ट बन गया है. दो दिनों तक चलने वाले इस फेयर में दिनभर रंगारंग प्रतियोगिताएं, मेला जोन, खेल, स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल्स और बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए कई गतिविधियां आयोजित होंगी.

    खूब झुमेंगे श्रोता

    प्रमुख प्रतियोगिताओं में मास्टरशेफ जमशेदपुर, सा रे गा मा पा (सरगम), फैंसी ड्रेस, मिस्टर एंड मिस जमशेदपुर, आर्ट अटैक, डांस मैनिया और बॉलीवुड ट्रिविया शामिल हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे. वंही शाम होते ही फेयर का माहौल संगीतमय हो जाएगा. 17 जनवरी को मशहूर बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर अपनी हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे, जबकि 18 जनवरी को मोहित चौहान की सुरीली आवाज में एक्सएलआरआइ ग्राउंड संगीत से गूंज उठेगा. दोनों कलाकारों का लाइव परफॉर्मेंस फेयर का मुख्य आकर्षण रहेगा.

    रिपोर्ट – रंजीत कुमार ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news