चंद्र शेखर अग्रवाल के अनुभव से धनबाद को मिलेगी नई दिशा, पूर्व महापौर के जन्मदिन पर उमड़ा विश्वास

    चंद्र शेखर अग्रवाल के अनुभव से धनबाद को मिलेगी नई दिशा, पूर्व महापौर के जन्मदिन पर उमड़ा विश्वास

    धनबाद : पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल का जन्मदिन गुरुवार को शहर के गोल्फ ग्राउंड में भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉकरों के बीच केक काटकर जन्मदिन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला.

    विकास को लेकर स्पष्ट विचार

    इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल ने धनबाद के विकास को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी. उन्होंने कहा कि धनबाद को फिर से संवरने का समय आ गया है. वर्ष 2015 से 2020 के बीच शहर ने विकास की जिस गति को पकड़ा था  वह 2020 के बाद लंबे अंतराल तक रुक गई. उन्होंने कहा कि इस दौरान न सिर्फ नए विकास कार्य प्रभावित हुए बल्कि कई जगहों पर मेंटेनेंस तक ठीक से नहीं हो पाया.

    उठाए जाएंगे ठोस कदम

    चंद्र शेखर अग्रवाल ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि पार्षदों और जनता के बीच संपर्क की कमी सबसे बड़ा कारण रही. जब जनप्रतिनिधि और आम लोग एक-दूसरे से सीधे नहीं जुड़ पाते तो विकास की रफ्तार थम जाती है. उन्होंने विश्वास जताया कि अब समय बदलने वाला है और आने वाले दिनों में धनबाद फिर से विकास की गति पकड़ेगा. साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.

    महापौर के दीर्घायु होने की कामना

    वहीं कार्यक्रम में मौजूद मॉर्निंग वॉकर ग्रुप ‘सुबह सवेरे’ के अध्यक्ष आनंद चौरसिया ने पूर्व महापौर के दीर्घायु होने की कामना की. उन्होंने कहा कि चंद्र शेखर अग्रवाल के महापौर कार्यकाल में धनबाद में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए जिन्हें आज भी शहर की जनता याद करती है. उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों की छाप आज भी शहर के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलती है.

    नई गाथा गढ़ने का देगी अवसर

    आनंद चौरसिया ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनता एक बार फिर उन्हें जीत का ताज पहनाकर विकास की नई गाथा गढ़ने का अवसर देगी. उन्होंने भरोसा जताया कि चंद्र शेखर अग्रवाल के अनुभव और नेतृत्व से धनबाद को एक बार फिर नई पहचान मिलेगी.

    जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों ने केक काटने के साथ-साथ फूल-मालाओं से पूर्व महापौर का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम ने न सिर्फ जन्मदिन का उत्सव मनाया, बल्कि धनबाद के विकास को लेकर एक नई चर्चा और उम्मीद भी पैदा की.

    रिपोर्ट : नीरज कुमार

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news