Weather Alert: झारखंड में सूर्य के दर्शन भी हुए दुर्लभ! बर्फीली हवा से बढ़ रही है लोगों की परेशानी, पढ़े आज का हाल

    Weather Alert: झारखंड में सूर्य के दर्शन भी हुए दुर्लभ! बर्फीली हवा से बढ़ रही है लोगों की परेशानी, पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे का दौरान झारखंड में लोगों को धूप का दर्शन करना भी मुश्किल हो गया, जहां दिन भर सूर्य की किरण तक दिखाई नहीं दी, अधिकांश जिलों का यही हाल रहा. धूप नहीं निकलने की वजह से कनकनी और ज्यादा बढ़ चुकी है.तेज रफ़्तार से बह रही ठंडी बर्फीली हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया.राजधानी रांची समेत कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में यहीं हाल रहा.

    आज इन 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट 

    मौसम विभाग ने आज भी 15 जिलों में घने कोहरे येलो अलर्ट जारी किया गया है.जहां देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहाररांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में कोहरे का प्रकोप देखा जाएगा.

    स्कूली बच्चों को हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी

    सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है क्योंकि सुबह-सुबह स्कूल के लिए बच्चों को जल्दी उठना पड़ता है तो ठंड में स्कूल भी जाना पड़ता है, ऐसे में यादी ठंड से राहत नहीं मिली तो प्रबंधन की ओर से स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्देश दिया जा सकता है.

    पिछले 24 घंटे में एक डिग्री और गिरा पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.  

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news