Weather Alert:झारखंड में 'ला नीना' का कहर, 2.4 डिग्री पहुंचा लोहरदगा का पारा, पढ़े अगले 3 दिनों का हाल

    Weather Alert:झारखंड में 'ला नीना' का कहर, 2.4 डिग्री पहुंचा लोहरदगा का पारा, पढ़े अगले 3 दिनों का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में ला नीना का असर प्रभावी रूप से देखने को मिल रहा है जहां ठंड चरम सीमा पर पहुंच चुकी है. लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. बर्फीली हवाएं बची हुई कसर पूरी कर रही है.मौसम विभाग की ओर से आज भी कई जिलों में घने कोहरा शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है.झारखंड के अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे है तो कई जिलों का पारा 2.5 डिग्री से भी नीचे जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लोहरदगा में तापमन 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    शीतलहरी का प्रकोप जारी

    झारखंड की राजधानी रांची लोहरदगा, खूंटी, गुमला में शीतलहरी का प्रकोप प्रभावी रूप से देखने को मिल रहा है जहां तापमान लगातार गिरकर 2.4 डिग्री पर आ चुका है.मौसम विभाग की ओर से आज भी 12 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि ला नीना की वजह से कडाके की ठंड पड़ रही है वही लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है आलम यह है कि लोग अब कम्बल से भी बाहर निकलने से पहले भी 100 बार सोच रहे है वही रांची के कांके में कश्मीर जैसा माहौल हो गया है क्योंकि यहां बर्फ जम रही है.

    बुज़ुर्ग और बच्चों को खास परेशानियाँ

    सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग और बच्चों पर दिख रहा है जहां बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं तो वही मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्ग भी अब घर में दुबके हुए है.खेतों में काम करने वाले किसानो भी काफी ज्यादा परेशान है क्योंकि खेतों में लगी सब्ज़ी की फसल की सही से देखभाल नहीं कर पा रहे है वहीं पाला पड़ने से सब्जियां भी खराब हो रही है.एक तरफ जहां ठंड के मौसम में किसान सब्जियों को बेचकर अपना भरण पोषण  करते थे तो वही अब इस पर भी आफत आ चुकी है.कई जिलों का हाल तो ऐसा है कि लोग धूप देखने के लिए भी तरस रहे है.

    रिम्स में चार गुना बढ़ गई मरीज़ों की संख्या

    कोहरे और शीतलारी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है जहां रांची के रिम्स के ओपीडी में सर्दी-खांसी और सांस से संबंधित बीमारी वाले मरीजों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से 10 मरीज जाते थे वहीं अब मरीजो की संख्या बढ़कर 40 हो गई है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है और ठंड से बचने की सलाह दी जा रही है.

    अगले दो दिनों में 3 डिग्री बढ़ सकता है पारा

    आपको बता दे कि अगले 2 दिनों के दौरान झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड से लोगों को राहत मिलेगी.पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम में तापमान कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालंकी न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news