Weather Alert:अगले 2 दिनों के दौरान और चढ़ेगा झारखंड का पारा, सड़क पर लौटेगी रौनक, पढ़े ताजा अपडेट

    Weather Alert:अगले 2 दिनों के दौरान और चढ़ेगा झारखंड का पारा, सड़क पर लौटेगी रौनक, पढ़े ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है.पिछले 24 घंटे के दौरन झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड का असर थोड़ा कम देखा गया. हालांकी अभी भी ठंड सुबह शाम लोगों को सता रही है, लेकिन पहले से लोगों को थोड़ी राहत है. वही मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के अधिकांश तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. जिससे लोगों को ठंड से पूरी तरह से राहत मिलेगी वही दोपहर की बात की जाए तो कड़क धूप खिल रही है जिससे लोगों का जीवन पटरी पर लौट रहा है.

    पढ़े ताजा अपडेट

    पिछले 24 घंटे का दौरान सबसे कम तापमान गुमला जिला का दर्ज किया गया.वही सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.आपको बता दें कि झारखंड के 6 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे है बाकी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है.मौसम विभाग का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जनवरी के अंत तक झारखंड से ठंड का असर खत्म हो सकता है.

    अगले 2 दिनों के दौरान और चढ़ेगा झारखंड का पारा

    एक तरफ जहां चार-पांच दिन पहले लोगों का सुबह 10:00 बजे भी घर से निकलना मुश्किल हो रहा है, तो वही लोग अब सूर्य की किरण 8 बजे निकलने की वजह से लोग अब घरों से बाहर निकल रहे है.जिसकी वजह से बाजारों और रोड पर रौनक लौट गई है.आपको बता दें कि रात के तापमान में भी वृद्धि हो रहा है जिसे आप लोग राहत की सांस ले रहे है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news