Weather Alert:झारखंड में आज से अगले 1 सप्ताह तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर,तापमान में आएगी भारी गिरावट

    Weather Alert:झारखंड में आज से अगले 1 सप्ताह तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर,तापमान में आएगी भारी गिरावट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी रविवार से पुरे झारखंड पर देखने को मिलेगा.जहां मौसम साफ होने के साथ ही 3 से 4 डिग्री पारा अचानक से गिर जाएगा.आने वाले अगले एक सप्ताह तक झारखंड में लोगों को ठंडी हवा और ठंड सताने वाली है.मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी रांची समेत राज्य के 14 जिलों में कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है.

    इन 15 जिलों में कोहरा का येलो अलर्ट जारी

    आज मौसम विभाग ने जी का जिन 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है उन जिलों में राजधानी रांची,पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला जिला शमिल है.इन जिलो के लोगों को ड्राइविंग के समय अलर्ट रहना है.

    आने वाला अगले 24 घंटे में बढ़ेगी कनकनी

    वही पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम की बात की जाये तो अधिकाँश जिलों में बादल छा रहे जिसकी वजह से थोड़ी कम ठंड लोगों को लगी.वही आनेवाले अगले 24 घंटे का दौरान मैदानी क्षेत्र से आ रही बर्फ जैसी हवा की वजह से कनकनी बढ़ जाएगी जिससे लोगों को सावधान रहना है.पिछले 24 घंटे के दौरानसबसे कम तापमान कांके का 6.4, मैकलुस्कीगंज का 6.5 और गुमला का 6.6 डिग्री रहा.

    24 घंटे के दौरान 2 डिग्री गिरा झारखंड का तापमान 

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में दो दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम न्यूनतम तापमान में और एक-एक डिग्री की गिरावट आएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.  

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news