Weather Alert:शीतलहरी की चपेट में झारखंड! लोगों का घर से निकलना मुश्किल, पढ़े सक्रांति पर मौसम का हाल

    Weather Alert:शीतलहरी की चपेट में झारखंड! लोगों का घर से निकलना मुश्किल, पढ़े सक्रांति पर मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि झारखंड के अधिकांश जिले शीतलहरी की चपेट में है, वही ठंडी हवाएं और ज्यादा ठंड बढ़ाने में सहयोग कर रही है, जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना तो मुश्किल हो ही गया है वही अब जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है क्योंकि जहां बच्चों के स्कूल बंद है तो वही रोज़ाना मजदूरी कर खाने वाले मजदूरों के सामने भी अब परेशानियाँ आन पड़ी है.सबसे ज्यादा हालत राजधानी रांची खूंटी, गुमला की खराब जहां माइनस डिग्री में तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है.

     लोगो का घर से निकलना मुश्किल

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड की राजधानी रांची के लिए मेक्लुस्कीगंज में एक डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया तो वही खूंटी, गुमला का तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच रहा.मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड में ठंड पड़ रही है, वहीं 17 जनवरी तक और ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहना है.

    पढ़े सक्रांति पर मौसम का हाल

    आपको बता दें कि इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को लोग मना रहे है. ऐसे में इस दिन भी ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मौसम विभाग की ओर से 13 से 17 जनवरी तक शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है.आपको बता दें कि दो-तीन दिन पहले राजधानी रांची की सड़क से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आयी थी.जहां महिला मजदूर बोरा ओढकर सोई हुई नजर आ रही थी.ऐसे में अगर ठंड कम नहीं होती है तो लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है.

    कोलहान प्रमंडल के मौसम का हाल पढ़ें

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो सरायकेला में सुबह के समय ठंड तो पड़ रही है लेकिन दोपहर में धूप खिलते ही लोगों को राहत महसुस हो रही है.यहां का हाल पहले से थोड़ा सुधरा हैक्योंकि दोपहर भर लोग राहत से रह रहे है हालंकी रात काफी ज्यादा सर्द है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news