Weather Alert:कोहरा छंटते ही आज से शीतलहरी दिखाएगी असर, इन 8 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट  

    Weather Alert:कोहरा छंटते ही आज से शीतलहरी दिखाएगी असर, इन 8 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है तो वही मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आई है वो राहत देने वाली बिल्कुल भी नहीं है.मौसम विभाग का कहना है कि आज से झारखंड के कुछ जिलों में कोहरा छटेगा जिसकी वजह से लग रही है रफ्तार पकड़ेगी जिसकी वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.मौसम विभाग की ओर से राज्य के आठ जिलों में शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

    इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट  

    IMD का कहना है कि आज से कोहरा कम होने और उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी बर्फिली सर्द हवाएं असर दिखाएंगी.जिसकी वजह से आनेवाले अगले चार दिनों तक राजधानी रांची समेत मेदिनीनगर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में शीतलहर चलने की संभावना है.

    पढ़े कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा और शीतलहरी का असर देखने को मिल रहा है.हलांकि शहरी क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे के बाद सूर्य की किरण दिखाई दे रही वहीं दोपहर होते होते कड़क धूप खिल रही है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही है.पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला में भी अच्छी खासी धूप देखने को मिली लेकिन शाम होते ही ठंडे हवाओं ने लोगों को परेशान किया.

    अगले तीन दिनों में तापमान में आएगी भारी गिरावट

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम न्युनतम तापमान में 1-1 डिग्री की वृद्धि हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में भारी गिरावट आएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news