Weather Alert-झारखंड में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई जिलो का पारा पहुंचा 5 डिग्री से नीचे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Weather Alert-झारखंड में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई जिलो का पारा पहुंचा 5 डिग्री से नीचे, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. आलम यह है कि जरूरी काम होने पर भी लोग अब घर से बाहर निकलने के लिए सौ बार सोच रहे है.एक तरफ जहां प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करके लोगों को राहत दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सड़क पर रहने वाले लोगों को के लिए अस्थायी घर बना दिए गए है जिसमे तकिया, कंबल अलाव का इंतजाम किया गया है ताकी सड़क पर रहने वाले गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचाया  जाये.

    जनजीवन अस्त अस्त 

    ठंड की वजह से बाजार 
    भी देरी से खुल रही है, वही जल्दी शाम होते ही लोग दुकान बंद करके घर पहुंच जा रहे है. आलम यह है कि अब साल, स्वेटर, कंबल से भी कनकनी नहीं भाग रही है.लोग रूम हीटर जलाकर घरों में कैद हो गए.अधिकांश जिलों का पारा 5 डिग्री से नीचे जा चूका है,वही रात के समय कनकनी ज्यादा ही बढ़ रही है.सुबह के 7:00 , 8:00 बजे तक लोग रोड पर दिखाई नहीं दे रहें है. वही शाम होते ही सड़क पर एक आदमी भी दिख रहा है.

    रांची बनी शिमला मनाली

    वही बात है अगर राजधानी रांची के मेक्लुस्कीगंज कांके की करे तो यहां पूरा कश्मीर और शिमला जैसा नजारा देखने को मिल रहा है जहां - 1.5 डिग्री तापमान जा चुका है, जिसकी वजह से यहां ओस की बूंदे अब जम गई है.वही गुमला हज़ारीबाग़ खूंटी जिलों में भी 2 से 3 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है.मौसम विभाग की ओर से लगातार लोगों को ठंड को लेकर अलर्ट किया जा रहा है.

    आज भी 6 जिलों में शीतलहरी का ओरेंज अलर्ट

      आज भी झारखंड के 6 जिलों में शीतलहरी का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में रांची,पलामू लातेहार खूंटी गुमला आदि जिला शामिल है.वही 6 जिलों में शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी हो गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news