धनबाद के बरवाअड्डा में दुखद हादसा, ट्यूशन ग्रुप के साथ पिकनिक मनाने आये छात्र की मैथन डैम में डूबने से मौत


धनबाद(DHANBAD):धनबाद के मैथन डैम स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप धनबाद के बरवाअड्डा स्थित भेलाटांड़ से मैथन डैम पिकनिक मनाने आए युवक आदित्य पासवान (15) की डैम के पानी में डूबने से मौत हो गई है.स्थानीय नाविकों के सहयोग से आदित्य के शव को पानी से बाहर निकाला गया और डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिवार में मातम
घटना के बाद मैथन पुलिस मृतक आदित्य पासवान के घर वालों को इसकी सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.बताया जाता है की आदित्य अपने ट्यूशन टीचर और 25 बच्चों के एक ग्रुप के साथ बस से मैथन डैम पिकनिक मनाने आया था.
दो भाइयों में बड़ा था आदित्य
आदित्य मेमको मोड़ स्थित नेहरू बाल एकादमी विद्यालय में दशमी का छात्र था.उसके पिता उदय पासवान धनबाद में व्यपार करते है. दो भाइयों में आदित्य बड़ा है.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
4+