सऊदी अरब में मारे गए गिरिडीह के प्रवासी मजदूर का शव तीन महीने बाद भी नहीं पहुंचा घर, सदमे में परिवार

    सऊदी अरब में मारे गए गिरिडीह के प्रवासी मजदूर का शव तीन महीने बाद भी नहीं पहुंचा घर, सदमे में परिवार

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की मौत लगभग तीन महीने पूर्व 24 अक्टूबर 2025 को गोली लगने से सऊदी अरब में हो गई.मौत के बाद से आज पूरा परिवार सदमे में है. पत्नी बसंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।उनके दो पुत्र ऋषि 5 और रौशन 3 है. विजय का शव नहीं आने से उनके घर के चूल्हा नहीं जल रहा है.

    सरकार से मुआवजा के साथ ही शव भेजने की गुहार

    परिजन हर दिन शव के इंतजार में रहते है.पति का शव सऊदी अरब से मंगाने को लेकर पत्नी बसंती देवी बार-बार सरकार से मुआवजा के साथ ही शव भेजने की गुहार लगा रही है.मौत के बाद से आज पूरा परिवार सदमे में है.पत्नी बसंती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है उनके दो पुत्र ऋषि (05) और रौशन (03) है.विजय का शव नहीं आने से उनके परिजन हर दिन शव के इंतजार में रहते है.पति का शव सऊदी अरब से मंगाने को लेकर पत्नी बसंती देवी बार-बार सरकार से मुआवजा के साथ ही शव भेजने की गुहार लगा रही है.

    घर में मातम

     लगभग तीन महीने बीतने के बावजूद न तो शव भारत आया और न ही परिवार को कोई सहायता मिली,अब घर में मातम पसरा हुआ है.कमाऊ बेटे की मौत से अधेड़ माता-पिता बुरी तरह टूट चुके हैं, वहीं पत्नी की हालत भी खराब है.पत्नी बसंती देवी का कहना है कि सऊदी अरब में हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे.15 अक्तूबर 2025 की शाम उनके पति का वॉइस मैसेज आया था.मैसेज में कहा था कि पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से मुझे लग गई। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां 24 अक्तूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया.

    परिजन हर दिन शव के इंतजार में रहते है

     प्रवासी मजदूरों के हित में काम करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि इस क्षेत्र की बड़ी आबादी देश- विदेश में काम कर रही है.ऐसे में मजदूर के साथ घटना होने के बाद मुआवजा एक बड़ी समस्या होती है.परिजन भी मुआवजा नहीं मिलने पर परेशान होते है. ऐसे में कई महीनो तक मजदूरों का शव विदेश में पड़ा रहता है. परिजन हर दिन शव के इंतजार में रहते है. काफी मुश्किल से परिवार को मुआवजे के साथ शव मिल पाता है उन्होंने सरकार से अपील करते हुए उचित मुआवजा के साथ विजय का शव सऊदी से जल्द भेजवाने की मांग की है.ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news