UPDATE ! लोहरदगा : सर्च अभियान के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया इनामी नक्सली चन्द्रभान पाहन, परिजनों ने की पहचान

    UPDATE ! लोहरदगा : सर्च अभियान के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया इनामी नक्सली चन्द्रभान पाहन, परिजनों ने की पहचान

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिले के बगडू थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह सर्च अभियान के दौरान माओवादी रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमें इनामी नक्सली चन्द्रभान पाहन मारा गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस पाहन की बॉडी के लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी. हालांकि उस समय बॉडी की पहचान नहीं हो पाई थी. लेकिन नक्सली के परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंच कर उसकी पहचान चन्द्रभान पाहन के रूप में किया. अस्पताल में सबसे पहले शव का एक्सरे किया गया. जिसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. जानकारी के अनुसार लोहरदगा सदर अस्पताल में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद सदर अस्पताल में कैंप कर रहे हैं. 

    नक्सलियों की सूचना पर चलाया जा रहा था सर्च अभियान

    लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र में गुरूवार को सर्च अभियान के दौरान माओवादी रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई. पुलिस प्रशासन की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को गोली भी लगी है. मुठभेड़ की सूचना की पुष्टि एसपी आर रामकुमार के द्वारा भी की गई. इन्होंने बताया कि नक्सलियों के एक जगह जमा होने की सूचना और किसी घटना को अंजाम देने की जानकारी के बाद पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया था.

    अस्पताल में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक

    बता दें कि एसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में बगडू थाना क्षेत्र और पेशरार थाना क्षेत्र में व्यापक रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा था. जिसके दौरान एक नक्सली को गोली लगने की बात सामने आई थी. जिसको लेकर पुलिस लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची थी.  हालांकि यह बॉडी किसकी थी, यह स्पष्ट नहीं किया गया था. और मीडिया कर्मियों को भी सदर अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news