रांची को जल्द मिलने वाला है एक और फ्लाईओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने निरीक्षण कर कहा- सबसे अलग होगा यह ब्रिज

    रांची को जल्द मिलने वाला है एक और फ्लाईओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने निरीक्षण कर कहा- सबसे अलग होगा यह ब्रिज

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के लोगों को जल्द ही एक और नई फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है. आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम के साथ उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें.

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, इस फ्लाईओवर का निर्माण जल्द कराने की कोशिश की जा रही है. पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर परियोजना को निर्धारित समय सीमा से पहले ही राजधानी वासियों को समर्पित किया जा चुका है. मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे इस फ्लाईओवर को भी निर्धारित समय सीमा से पहले ही रांची वासियों को समर्पित किया जा सके इस निमित्त राज्य सरकार के पदाधिकारी, इंजीनियर और फ्लाईओवर निर्माण में लगे श्रमिक पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपने-अपने कार्य में जुटे हुए हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस फ्लाईओवर परियोजना की भी जल्द से जल्द शुभारंभ हो जाए ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके. यह फ्लाईओवर चूंकि रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रहा है इसीलिए रेल गाड़ियों के आवागमन से संबंधित बिंदुओं का भी ध्यान रखा जा रहा है. इस फ्लाईओवर का देश और राज्य में एक अलग पहचान होगा. यह फ्लाईओवर अपने आप में एक अनोखा फ्लाईओवर होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news