6 दिनों के लिए झारखंड पहुंचे ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर्स

    6 दिनों के लिए झारखंड पहुंचे ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ़ ऑनर्स

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड में इन दिनों चुनावी माहौल है, वहीं इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं की ओर से हर तरह के बन का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है. वहीं अगर हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास की बात करें तो वह झारखंड दौरे पर हैं. दरअसल चुनावी सीजन के साथ इस महीने दुर्गापूजा का त्यौहार हैं. इन सभी मौके पर राज्यपाल रघुवर दास 6 दिनों के लिए जमशेदपुर पहुंचे. इतना ही नहीं राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर ओडिशा  से उत्कल एक्सप्रेस से यात्रा कर टाटा नगर पहुंचे हैं.

    उत्कल एक्सप्रेस में यात्रा कर टाटा नगर पहुंचे राज्यपाल 

    वहीं राज्यपाल रघुवर दास जब जमशेदपुर पहुंचे, तो इस दौरान उनका स्वागत भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ टाटा नगर स्टेशन पर किया गया. साथ ही जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर्स दिया गया. जिसके बाद भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत के साथ जमकर नारेबाजी भी की. साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा बारी बारी से उनके साथ फोटो खिंचवाया. इन सब के बाद महामहिम राज्यपाल रघुवर दास अपने एग्रीको स्थित आवास के लिए रवाना हो गए, आप को बता दें कि इस बार महामहिम रघुवर दास 6 दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे है. वहीं जानकारी मिल रही है कि इस बीच वे पूजा पंडाल का उद्घाटन एवं अन्य कई कार्यक्रम मे भी शामिल होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news