उड़ीसा में हुए करोड़ों रुपये के बैंक डकैती का खुलासा, धनबाद से दो आरोपी गिरफ्तार

    उड़ीसा में हुए करोड़ों रुपये के बैंक डकैती का खुलासा, धनबाद से दो आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD):बीते 19 जनवरी को ओडिसा के क्योंझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई डकैती मामले में झारखंड के धनबाद में ओडिसा पुलिस और धनबाद पुलिस की संयुक्त छापेमारी में घटना में शामिल दो प्रमुख डकैत और लूट के सामान बरामद हुए है.इस संबंध में शनिवार को धनबाद समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ओडिसा क्योंझर के एएसपी प्रत्यूष मोहपात्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि बैंक डकैती मामले में बड़बिल थाना में मामला दर्ज कर ओडिसा पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान शुरू किया गया था.

    ओडिशा डकैती मामले का धनबाद से जुड़ा है तार

    अनुसंधान के क्रम में मामले की तार धनबाद से जुड़ता देख क्योंझर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्यूष मोहपात्रा अपनी टीम के साथ धनबाद पहुंचे.इसके बाद ओडिसा एयर धनबाद पुलिस की एक संयुक्त टीम के द्वारा धनबाद के निरसा और सिंदरी में छापेमारी कर कांड में डकैती किये गए 288 ग्राम सोना, घटना में शामिल 2 स्कॉर्पियो गाड़ी और 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया गया.पुलिस ने इस दौरान डकैती मामले के दो प्रमुख आरोपित धनबाद के चासनाला निवासी राज कुमार सिंह (27) और निरसा निवासी कुणाल राज वर्मा (33) को भी गिरफ्तार किया है.

    यह घटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं

    इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी लेकिन धनबाद पुलिस और क्योंझर पुलिस के संयुक्त प्रयास से मामले का त्वरित उदभेदन कर लिया गया.सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि डकैती के दौरान करीब 5 से 6 किलो सोना लूटा गया था, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही हैउन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य कई जगहों पर छापेमारी अभी भी जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news