मंईयां योजना की 17वीं–18वीं किस्त की बड़ी खुशखबरी! इन 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पहले आएंगे ₹5000

    मंईयां योजना की 17वीं–18वीं किस्त की बड़ी खुशखबरी! इन 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पहले आएंगे ₹5000

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने योजना की 17वीं और 18वीं किस्त को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है. पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी. जानकारी के मुताबिक यह भुगतान 17 जनवरी से 30 जनवरी के बीच अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा. जिन जिलों में अब तक राशि नहीं पहुंची है, वहां की लाभुक महिलाओं को भी आने वाले दिनों में पैसा मिलना शुरू हो जाएगा. पूरी प्रक्रिया DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए की जा रही है, ताकि पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचे और किसी तरह की परेशानी न हो. जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक और सही है, उन्हें किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल रहा है.

    इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा पैसा

    मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त का लाभ सबसे पहले झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को दिया जा रहा है. इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं.

    इन जिलों में महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं और बैंक से जुड़ी जानकारी भी सही पाई गई है. इसी वजह से सरकार ने भुगतान की शुरुआत इन्हीं जिलों से की है. बाकी जिलों की महिलाओं को भी जल्द ही इसी तरह राशि मिलने लगेगी.

    ऐसे करें भुगतान का स्टेटस चेक

    अगर आप जानना चाहती हैं कि 17वीं और 18वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो इसके लिए मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें और अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें. इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.

    लॉगिन करने के बाद भुगतान से जुड़ी जानकारी वाले सेक्शन में जाएं. यहां अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP प्राप्त करें. OTP भरकर सत्यापन पूरा करते ही स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिख जाएगी. इसके अलावा, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS भी आता है. अगर SMS नहीं मिला है, तो पासबुक अपडेट कराएं या नजदीकी CSC सेंटर जाकर जानकारी हासिल करें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news