सीएम ने सदन में की बड़ी घोषणा, जेपीएससी कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तय

    सीएम ने सदन में की बड़ी घोषणा, जेपीएससी कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तय

    रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण राहत दी है. विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि परीक्षा के लिए पात्रता की कटऑफ तिथि अब 1 अगस्त 2022 मानी जाएगी. इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा, जो पहले तय की गई तिथि के कारण आयु या अन्य पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे थे. हालांकि कुछ छात्र संगठनों ने अगस्त 2018 को कटऑफ तिथि बनाने की मांग उठाई थी.

    सूत्रों के मुताबिक, हाल की कैबिनेट बैठक में कार्मिक विभाग ने वर्ष 2023 तक की कटऑफ तिथि तय करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस पर फिलहाल निर्णय टाल दिया गया है. उल्लेखनीय है कि जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है. नई तिथि लागू होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि आयोग आवेदन की अवधि बढ़ाने पर विचार कर सकता है, ताकि नए पात्र अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकें.

    इधर, संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 (14वीं जेपीएससी) में आयु सीमा को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड उच्च न्यायालय ने भी हस्तक्षेप किया है. न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है। लगभग 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने अधिकतम आयु सीमा को चुनौती दी थी.. उनका तर्क है कि परीक्षाएं नियमित रूप से नहीं होने के कारण कई योग्य उम्मीदवार आयु सीमा पार कर चुके हैं.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news