ब्रेक फेल होने से नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग

    ब्रेक फेल होने से नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचे लोग

    झरिया (JHARIA): झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर नुनुडीह सात नंबर के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जामाडोबा की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी. कार में सवार तीनों लोग इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए.

    मिली जानकारी के अनुसार कार जामाडोबा पेट्रोल पंप की ओर से पटिया बस्ती की दिशा में जा रही थी. इसी दौरान अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया. चालक ने स्थिति को संभालने के लिए हैंडब्रेक का सहारा लिया, लेकिन वह भी काम नहीं कर सका. बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को दाहिनी ओर मोड़ दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे नाले में गिर गया.

    हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत घटना की सूचना नजदीकी थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

    शनिवार सुबह हाइड्रा मशीन की मदद से नाले में गिरी कार को बाहर निकाला गया. दुर्घटना में कार को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

    रिपोर्ट : नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news