BREAKING: पलामू ACB टीम की बड़ी करवाई, जिला परिषद कार्यालय के कलर्क को 65 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

    BREAKING: पलामू ACB टीम की बड़ी करवाई, जिला परिषद कार्यालय के कलर्क को 65 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

    पलामू (PALAMU) : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पलामू की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिला परिषद कार्यालय के एक क्लर्क को ₹65,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई एसीबी की पलामू इकाई ने एक गुप्त सूचना और शिकायत के आधार पर की.

    जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि जिला परिषद कार्यालय का क्लर्क उनके कार्य से जुड़ी फाइल पास करने और भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और तय रकम लेते समय क्लर्क को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news