BREAKING:सरायकेला के टाटा - कांड्रा मार्ग पर पलटी कार, महिला समेत तीन घायल

    BREAKING:सरायकेला के टाटा - कांड्रा मार्ग पर पलटी कार, महिला समेत तीन घायल

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर पिंडराबेड़ा के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई. इस अप्रत्याशित घटना से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटना में एक महिला समेत 2 पुरुषों की घायल होने की सूचना है.

    महिला समेत तीन घायल

    बताया गया कि सभी मानगो के निवासी है.स्कोडा कार में सवार सभी मुड़िया से मानगो जा रहे थे. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.बताया गया कि कार कांड्रा की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे कार सीधे डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

    मामले की जांच कर रही है पुलिस

    ग्रामीण राम हांसदा ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल कांड्रा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर थाने ले गई जिससे यातायात को सामान्य किया जा सका.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news