भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा कांग्रेस का दामन, जेएलकेएम नेताओं की भी जॉइनिंग


रांची (RANCHI): प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 4 फरवरी को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न दलों के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल, जेएलकेएम के जवाहरलाल यादव और वीरेंद्र विक्रम ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की.
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव मौजूद रहे. नेताओं ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि आदित्य विक्रम जायसवाल की कांग्रेस में वापसी से संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी नीतियों और सिद्धांतों पर अडिग रही है और यही पार्टी की पहचान है. कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती रही है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस देश में एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ी है और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में साथ देने वालों का पार्टी में हमेशा स्वागत किया जाएगा.
मिलन समारोह में हीरालाल कुमार, सुमन कुमार, अजय कुमार, रवि, सोनू नायक, संजय भगत, अमित तिर्की, रिया देवी, प्रिय, उमाशंकर तिवारी, नितून, नौशाद अहमद, विमल टोप्पो, पंकज केशरी, रमेश साहु, आर्यन, रोशन साहु, भीम साव, नित्यानंद दूबे, रूबी देवी, कंचन कुमारी, सुहेल देवी, रोहित, अंकित और खुशी सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
4+