बड़ी खबर:चाईबासा के सारंडा जंगल में हुए सुरक्षाबलों व नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ में कई माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    बड़ी खबर:चाईबासा के सारंडा जंगल में हुए सुरक्षाबलों व नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ में कई माओवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

    चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है. मुठभेड़ की यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है. इस सबंध में कई नक्सलियों की ढेर होने की खबर का अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है,जबकी मुठभेड़ होने की पुष्टी है.

    झारखंड जगुआर और पुलिस की संयुक्त सर्च ऑपरेशन

    जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी को सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

    मुठभेड़ काफी देर तक चली

    सुरक्षाबल जैसे ही उनके करीब पहुंचे, तो खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली. हालांकि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय 

    बता दें कि सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इसमें माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल शामिल हैं. इसके अलावा असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ इस इलाके में भ्रमणशील हैं. इसको लेकर सुरक्षाबल और पुलिस लगातार अभियान चला रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news