बड़ी खबर : JSSC-CGL विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

    बड़ी खबर : JSSC-CGL विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

    रांची (RANCHI): JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है और अब यह सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. इस परीक्षा में शामिल कुछ छात्रों ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. छात्रों का कहना है कि वे न्याय की आखिरी उम्मीद के तौर पर शीर्ष अदालत पहुंचे हैं और उन्हें वहां से निष्पक्ष फैसला मिलने की उम्मीद है.

    गौरतलब है कि 3 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में फैसला सुनाया था. अदालत ने 10 अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक लगाते हुए बाकी सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया था. हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है.

    हालांकि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है. दूसरी ओर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.

    अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं, जहां से इस लंबे समय से चल रहे विवाद पर अंतिम दिशा तय होने की उम्मीद की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news