Big Update: माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सारंडा में 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

    Big Update: माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सारंडा में 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

    रांची(RANCHI): झारखंड में नक्सलियों में के खिलाफ सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. सारंडा में नक्सल अभियान के दौरान 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हलाकी अभी 15 की पुष्टि पुलिस मुख्यालय ने किया है.पूरे इलाके में अभी सर्च अभियान जारी है. 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए है.

    बता दे क मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंड़ा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा–कुमडीह गांव के बीच स्थित दुर्दूरा जंगल गुरुवार, की सुबह हुई. सुरक्षा बल के जवानों को नक्सलियों की गतिविधि की जानकारी  मिली थी. जिसके बाद जवान नक्सलियों की खोज में निकले. जैसे ही जंगल में पहुंचे.उसके बाद नक्सलियों ने देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और नक्सलियों का जवाब दिया. जिसमें एक करोड़ के इनामी अनल दा भी मारे गए.  

    कौन है अनल दा और कितना खतरनाक

    अनल दा उर्फ पतिराम मांझी उर्फ तूफान उर्फ रमेश नक्सलियों का रननीतिकार माना जाता है. नक्सल वारदात को अंजाम देने के पीछे पूरी कहानी इसी के द्वारा लिखी जाती थी. कई बड़े नक्सल हमले में इसका नाम सामने रहा है. इसके आतांक को देख कर पुलिस ने इसके ऊपर एक करोड़ का इनाम रखा था. लेकिन इसने जंगल में ही अपनी मौजूदगी रखी. मूल रूप से गिरीडीह के पिरतांड का रहने वाला है. लंबे समय से जंगल ही इसका ठिकाना है.

    सुरक्षा बल के जवानों ने पतिराम मांझी के दस्ते की जानकारी सुरक्षा बल के जवानों को अहले सुबह मिली. जिसके बाद CRPF और चाईबासा पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया. जिसमें  दुर्दूरा जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई. आखिर में जवानों ने इसे ढ़ेर कर दिया है.              

             


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news