BIG BREAKING: चैनपुर में खाकी फिर दागदार! पदभार संभालने के 4 दिन बाद ही घूसखोर थानेदार गिरफ्तार

    BIG BREAKING: चैनपुर में खाकी फिर दागदार! पदभार संभालने के 4 दिन बाद ही घूसखोर थानेदार गिरफ्तार

    गुमला (GUMLA) : गुमला जिला के चैनपुर थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के महज 96 घंटे के भीतर ही थानेदार शैलेश कुमार को एसीबी (ACB) की टीम ने 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को ही उन्होंने चैनपुर के 22वें थानेदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था, लेकिन बुधवार दोपहर उनके भ्रष्टाचार का खेल खत्म हो गया. आरोप है कि थानेदार शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी अशोक कुमार पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे.

    पीड़ित ने बताया कि वह एक गरीब आदमी है लेकिन पुलिस वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे. थक-हारकर उसने एसीबी रांची का दरवाजा खटखटाया. बुधवार दोपहर 2:05 बजे एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और थानेदार को रिश्वत के पैसों के साथ ऑन द स्पॉट दबोच लिया. टीम ने 15 मिनट तक उनके आवास की तलाशी ली और 3:10 बजे उन्हें अपने साथ रांची ले गई. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news