मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलते ही इरफान अंसारी ने कर दी बड़ी घोषणा, जनता को दे रहे अपने कार्य की गांरटी

    मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलते ही इरफान अंसारी ने कर दी बड़ी घोषणा, जनता को दे रहे अपने कार्य की गांरटी

    रांची(RANCHI): हेमंत कैबिनेट में 11 सदस्यों को विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई हैं. जहां इरफान अंसारी ने भी मंत्री पद का भार संभाल लिया हैं. मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अब पद संभालते ही इरफान अंसारी एक्शन में आ गए हैं. इस दौरान उनकी ओर से कई बड़े-बड़े घोषणा की जा रही है. दरअसल मंत्री इरफान अंसारी की ओर से घोषणा किया जा रहा है कि अब प्रखंड के डॉक्टस को जिलों में तैनात किया जाएगा ताकि बाहर इलाज करवाने जा रहे गरीबो को इनके ही क्षेत्र में उन्हें बेहतर इलाज दिया जाएगा. इतना ही नही उन्होंने झारखंड की स्वास्थ व्यस्था को सुधारने की गांरटी भी दी है. तो, आईए जानते है कि मंत्री के गांरटी क्या हैं. 


    मंत्री ने दिया जनता को यह गांरटी

    • जिलों में खोले जाएंगे 24 घंटे सुविधा वाले हॉस्पिटल, इतना ही नही उन्होंने कहा कि बड़े अस्पतालों के चिकित्सकों को इन हॉस्पिटलों में रखा जाएगा, ताकि आम लोगों को इलाज के लिए दुसरे राज्य नही जाना पड़ेगा.
    • इरफान अंसारी ने घोषणा करते हुए यह भी कहा कि जिलों में एम्बुलेंस की सख्या बढा दी जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफ़िक को देखते हुए बाइक एम्बुलेंस की सुविधा की शुरूवात की जाएंगी. ताकि जरूरतमंद लोग तुरंत इसका लाभ ले सकें. 
    • इरफान अंसारी ने अपने गांरटी में यह भी कहा कि इलाज के अभाव से जिनकी मौत हो जाती है. वैसे परिवार वालों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news