लोकभवन पहुंची अम्बा,कहा-विस्थापित जब रोजगार मांग रहे तो पुलिस भेज रही जेल

    लोकभवन पहुंची अम्बा,कहा-विस्थापित जब रोजगार मांग रहे तो पुलिस भेज रही जेल

    रांची(RANCHI): झारखंड में अपनी ही सरकार के खिलाफ गठबंधन के नेता अब आवाज उठाने लगे. गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस के नेता खासे नाराज है. इसी कड़ी में अब अम्बा प्रसाद की  जब कहीं बात नहीं बनी तो लोकभवन पहुंच कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है.और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया है.

    अम्बा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हे एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियों के मनमाने रवैये और पुलिस की कार्य शैली की शिकायत की है.

    अम्बा प्रसाद ने कहा कि विस्थापन की समस्या उनके इलाके में बड़ी है. खुद को भारत रत्न बताने वाली कंपनी स्थानीय लोगों का शोषण कर रही है. स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर लाठी के दम पर जमीन कब्जा किया जा रहा है. और इसके बदले कोई मुआवजा या नौकरी नहीं दी गई है. अगर कोई नौकरी की मांग करता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है.

    इसके खिलाफ कोर्ट से लेकर सड़क तक अपनी आवाज उठा रहे है. और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मजबूर लोगों की आवाज बन कर हमेशा लड़ाई लड़ेंगे. इसी मामले को लेकर राज्यपाल के पास पहुंची थी. ग्राउन्ड की पूरी जानकारी और दस्तावेज देकर न्याय की मांग की है.                    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news