जमशेदपुर के सभी स्कूल के वैन चालक सोमवार से हड़ताल पर, स्कूली बच्चों को हो सकती है परेशानी


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सभी स्कूल वैन चालकों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है, शहर के जितने भी प्राइबेट स्कूल है उनके वैन चालक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है, जिससे स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक के सामने एक बड़ी समस्या आ ख़डी होगी.स्कूल के वैन चालक संघ ने आज जिला के डीएसपी, एसएसपी एवं जिला के डीसी को एक मांग पत्र देकर सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है.
पढ़े क्या है हड़ताल की वजह
उनका कहना है कि बिरसानगर के एक प्राइवेट स्कूल के कुछ बच्चों को स्कूल के शिक्षिका के कहने पर उक्त चालक ने उन्हें घर छोड़ दिया.दो दिनों के बाद उस चालक को बुलाकर उसे पहले स्कूल में सुबह से शाम तक बैठाया गया.बाद में उस पर पोस्को एक्ट का आरोप लगाते हुए उसे जेल भेज दिया गया. वैन चालक संघ का साफ कहना है अगर वह दोषी है तो वे लोग प्रशासन के साथ है, मगर कुछ वर्ष पूर्व भी इस तरह का एक मामला सामने आया जिसममें मानगो के एक स्कूल वैन चालक को जेल भेजा गया था, मगर उसमें भी दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस जाँच रिपोर्ट नहीं सौपा.जिस कारण वह जेल में है.
ये है वैन चालक संघ की मांग
वैन चालक संघ का कहना है कि इस मामले मे पुलिस निष्पक्ष जाँच करें, और जो दो लोगों पर झूठा पोस्को एक्ट लगा है, उन्हें जेल से रिहा करवाएं. उनका साफ कहना है कि हर बार प्रशासन के नजर में गरीब वैन चालक ही क्यों रहते है.पुलिस जाँच सही से क्यों नहीं करती है. अब सोमवार से स्कूल वैन चालक हड़ताल पर रहेंगे.जिससे सभी छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+