पलामू के बाद रांची में भी भेजी गई मंईयां योजना की 17वीं किस्त, 3.91 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500, जल्दी से चेक करें स्टेटस

    पलामू के बाद रांची में भी भेजी गई मंईयां योजना की 17वीं किस्त, 3.91 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500, जल्दी से चेक करें स्टेटस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पलामू के बाद अब रांची जिले में मंईयां सम्मान योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है. जिले की कुल 3,91,578 लाभुक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर होते ही एटीएम और बैंक शाखाओं पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. यह भुगतान दिसंबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिसके तहत हर पात्र महिला को ₹2,500 मिले हैं. इस एकमुश्त भुगतान के जरिए जिले में कुल 97 करोड़ 89 लाख 45 हजार रुपये वितरित किए गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को एक साथ आर्थिक मदद मिलने से योजना का असर जिलेभर में साफ नजर आ रहा है.

    प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि सभी पात्र महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में ही राशि भेजी गई है, ताकि किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न हो. पूरी भुगतान प्रक्रिया डिजिटल और सुरक्षित रही, जिससे लाभुकों को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़े.

    इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि नया साल महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश लेकर आया है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि मंईयां सम्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर, पारदर्शी तरीके से और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है.

    विभागीय गाइडलाइन के अनुसार भेजी गई राशि

    विभाग की गाइडलाइन और तय मापदंडों के आधार पर ही 17वीं किस्त जारी की गई है. इसके लिए आधार बेस्ड सिंगल बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. लाभुक का आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना जरूरी है और आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सही होनी चाहिए. किसी भी तरह की त्रुटि होने पर भुगतान अटक सकता है.

    17वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

    • सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं.
    • होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें और आधार नंबर या एप्लीकेशन आईडी से लॉग इन करें.
    • इसके बाद “किस्त स्थिति जाँचें” सेक्शन में जाएं.
    • यहां आपको दिख जाएगा कि आपके खाते में राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं.
    • राशि भेजे जाने पर बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS भी मिलेगा.
    • अगर SMS नहीं आया है तो बैंक पासबुक अपडेट कराएं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भुगतान की स्थिति जांचें.
    • इसके अलावा नेट बैंकिंग, गूगल पे या फोनपे के जरिए भी खाते में आई रकम की जानकारी ली जा सकती है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news