विनय चौबे केस में ACB की बड़ी कार्रवाई, फ्लैट सौदे से जुड़े रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी

    विनय चौबे केस में ACB की बड़ी कार्रवाई, फ्लैट सौदे से जुड़े रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी

    रांची (RANCHI): आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस विनय चौबे और विनय सिंह के खिलाफ चल रही जांच के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने यह गिरफ्तारी रांची से की है.

    जानकारी के अनुसार, एसीबी ने सरदार सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए अपने मुख्यालय बुलाया था. पूछताछ के दौरान वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विनय चौबे की सरहज प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट की खरीद प्रक्रिया में सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही है.

    एसीबी की जांच में पता चला है कि वर्ष 2017 में सरदार सुरेंद्र सिंह ने पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को करीब 43 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था. एजेंसी को आशंका है कि इस सौदे में विनय चौबे के अवैध रूप से अर्जित धन का इस्तेमाल किया गया हो सकता है.

    इसी लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच और धन के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के लिए एसीबी ने जनवरी 2026 की शुरुआत में सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर पूछताछ की थी. इससे पहले इस मामले में रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिषाचार्य एन.के. बेरा से भी पूछताछ की जा चुकी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news