जमशेदपुर के परसुडीह के एक घर में भड़की भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख, दमकल की देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा

    जमशेदपुर के परसुडीह के एक घर में भड़की भीषण आग, पूरा सामान जलकर राख, दमकल की देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजमदा में उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात एक घर में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, यह आग सरजमदा निवासी सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर से उठती चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शोर मचाया. इसके बाद परसुडीह थाना और दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन दमकल की गाड़ी समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी.

    दमकल के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पाइप और पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था. घटना के बाद इलाके में दमकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी साफ देखी गई. समय पर मदद नहीं मिलने को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news