CM आवास के सामने टला बड़ा हादसा, टाटा मोटर्स शोरूम के जेनरेटर में लगी आग

    CM आवास के सामने टला बड़ा हादसा, टाटा मोटर्स शोरूम के जेनरेटर में लगी आग

    दुमका(DUMKA): खिजुरिया स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के ठीक सामने रविवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब टाटा मोटर्स शोरूम के जेनरेटर में अचानक आग भड़क उठी. जेनरेटर से उठते धुएं और आग की लपटों को देख इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

    हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही शोरूम कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. अग्निशमन कर्मियों के अनुसार यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो यह भीषण हादसे का रूप ले सकती थी, क्योंकि जेनरेटर के आसपास बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे. गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news