Health Tips : ये 5 आदतें अपना लें ! नहीं पड़ेगी डॉक्टर या दवाइयों की जरूरत

    Health Tips : ये 5 आदतें अपना लें ! नहीं पड़ेगी डॉक्टर या दवाइयों की जरूरत

    टीएनपी डेक्स(TNP): आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, जिसमें लोग सेहत सलामत रखने के लिए खाने से ज्यादा दवाईयां खा रहे है. और हॉस्पिटल का चक्कर लगा रहे हैं. आप अगर इन सब चीजों से बचना चाहते है, तो इन टिप्स पर ध्यान दें- खान-पान और लाइफस्टाइल की खराब आदतें ऐसी-ऐसी बीमारियों की वजह बन रही है. जिनके ठीक करने के लिए डॉक्टर और दवाइयों के लिए अच्छे- खासे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. कई बीमारियों को तो इतने पैसे खर्च करने के बाद भी पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता बस कंट्रोल में ही रखा जा सकता है.

    सुबह की धूप बॉडी के लिए फायदेमंद

    आप अगर डॉक्टर की मंहगी फीस और दवाइयों में और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते है, तो हेल्थ टिप्स को जरूर अपनायें. धूप- सुबह की धूप बॉडी के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है. इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है. जो हड्डियों की मजबूत बनाता है. धूप सेकने से कई तरह की स्किन समस्याएं दूर होती है, और सुकून भरी नींद के लिए धूप का सेवन जरुरी माना गया है. इससे शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन पैदा होता है, जो अच्छी नींद के लिए जरुरी माना गया है. और थोड़ी देर धूप में बैठने से स्ट्रेस भी दूर होता है.

    ये भी पढ़ें:

    यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार है तुलसी, जानिये इसके और क्या-क्या हैं फ़ायदे

    20-30 मिनट वर्कआउट

    रोजाना 20-30 मिनट का समय जरुर निकालें वर्कआउट करने के लिए इससे आप न सिर्फ बॉडी को फिट रख सकते है. और अपनी उम्र को भी कई साल बढ़ा सकता है. वर्कआउट का मतलब सिर्फ जिम जाकर घंटों पसीना बहाना नहीं होता बल्कि घर के नॉमल कामकाज से भी आसानी से खुद को फिट रखा जा सकता है.योग, रस्सी, कूदना, पैदल चलना जैसे कई एक्टिविटीज़ है, जिससे किसी भी तरह के इनवेस्टमेंट की जरुरत नहीं है, और इनके फायदे –फायदे है. हेल्द डायट लें- कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज़, हॉर्ट प्रॉब्लम्स जैसी खतरनाक बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट से ऑयली, मसालेदार और जंक फूड को पूरी तरह से आउट कर दें. चीनी और नमक की मात्रा भी कम कर दें. सादा भोजन करें जिससे शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है. खाने का समय निर्धारित करना है. भरपूर मात्रा में पानी पीएं- बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर के कई जरुरी फंक्शनस के ले भी पानी बहुत जरुरी है. दिनभर में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरुरी पीएं, गुनगुना पानी पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे पाचन तो सही रहता है, सात ही मोटापा भी कंट्रोल किया जा सकता है.

    6-8 घंटे लें नींद भरपूर

    नींद का बहुत बड़ा रोल है, शरीर और मन को स्वस्थ रखने में सुकून भरी नींद आप दिनभर फ्रेश और एनर्जेटि फील करते है. किसी काम पर फोकस कर सकते है. यादाश्त दुरुस्त रहती है, और डाइजेशन भी सही रहता है. तो अच्छी नींद जरूर लें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news