वो स्त्री है... शाहरुख की फिल्म को पीछे पछाड़, बॉलीवुड में बना लिया टॉप रिकॉर्ड

    वो स्त्री है... शाहरुख की फिल्म को पीछे पछाड़, बॉलीवुड में बना लिया टॉप रिकॉर्ड

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK):राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' जब रिलीज हुई थी, तभी से सिनेमाघरों में इस फिल्म ने अपनी पकड़ बना रखी हैं. अभी तक स्त्री 2 ने बॉलीवुड के फिल्मों को पछाडा था लेकिन अब इसकी तगड़ी कमाई ने हॉलीवुड के “अवतार” को भी पीछे छोड़ दिया है. अब यह फिल्म जिस लेवल तक पहुंच गई है वो किसी ने सोचा भी नहीं था. 

    “स्त्री 2” ने तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड

    दरअसल साउथ इंडस्ट्री में बनी “बाहुबली 2” ने 511 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी थी. यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी. वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को “बाहुबली 2” के रिकॉर्ड को तोड़ने में 6 साल लगे. बता दे कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 511 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर इस रिकॉर्ड को तोड़ा और फिल्म 'जवान' से उन्होंने एक सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड बनाया. इस बीच अगले साल बॉलीवुड की दो और धमाकेदार फिल्म 'गदर 2' और 'एनिमल' ने भी 500 करोड़ रुपये  की कमाई कर आंकड़े को पार किया था. लेकिन फिर भी इन्होंने 'जवान' का रिकॉर्ड नही तोड़ा. लेकिन इस बीच फिल्म 'स्त्री' 2 की जबरदस्त एंट्री ने एक ही साल में असंभव को संभव कर जवान का रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम टॉप रिकॉर्ड बना लिया.

    स्त्री 2 ने की टॉप रिकॉर्ड अपने नाम

    दिनेश विजन की सबसे बड़ी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी. पहले हफ्ते की शुरुआत फिल्म ने शानदार वीकेंड कलेक्शन के साथ किया, फिर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर 'स्त्री 2' ने 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. जिसके बाद पांचवें वीकेंड में 'स्त्री 2' का कलेक्शन 580 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया, जो बॉलीवुड में अबतक सिर्फ शाहरुख की फिल्म 'जवान' ही पार कर सकी है. अब “स्त्री 2” की टोटल नेट कलेक्शन 586 करोड़ हो गई है. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news