भोजपुरी के एक्टर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच क्या है रिश्ता? पढ़िये कौन है उनकी असली पत्नी


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक जमाना था जब भोजपुरी इंडस्ट्री को दूर-दूर तक कोई नहीं जानता था. वही इसके गाने भी बिहार और झारखंड में ही सुने जाते थे, लेकिन आज एक जमाना है जब भोजपुरी के गाने विश्व में तहलका मचा रहे है.आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ के गाने बजते है..आज राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक भोजपुरी के सुपरस्टार छाये हुए है.लोकप्रियता बढ़ने के बाद अब भोजपुरी के गायक और अभिनेता की जिंदगी के बारे में लोग पढ़ना और जानना चाहते है ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं दिनेश लाल निरहुआ की
पढ़िये कौन है उनकी असली पत्नी
भोजपुरी के अच्छे अभिनेता माने जाने वाले दिनेश लाल निरहुआ हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते है.दरअसल दिनेश लाल यादव भोजपुरी के ऐसे अभिनेता है जिन्होने शुरुआत के दिनों में भोजपुरी इंडस्ट्री को अपना अहम योगदान दिया था. हमेशा वह आम्रपाली दुबे के साथ देखे जाते है लोगों को लगता है कि आम्रपाली दुबे ही उनकी पत्नी है.लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं दिनेश लाल यादव की पत्नी कोई और है.दरअरसल निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा छुपा कर रखने वाले दिनेश लाल यादव ने अपनी पत्नी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
हर जगह आम्रपाली दुबे के साथ दिखते है निरहुआ
भोजपुरी के अभिनेता और बीजेपी के नेता दिनेश लाल निरहुआ हमेशा आम्रपाली दुबे के साथ ही देखे जाते है चाहे कोई लाइव शो हो, कोई अवॉर्ड शो हो या किसी भी राजनीतिक मीटिंग हो हर जगह आम्रपाली दुबे के साथ ही देखे जाते है. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आम्रपाली दुबे आखिर निरहुआ की क्या लगती है, तो आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दी है जिनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है. इनकी जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा प्यार देते हैं और पसंद भी करते है.
आखिर निरहुआ आम्रपाली दुबे के बीच क्या है रिश्ता
आपको बता दे कि दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे पति पत्नी नहीं है बल्की वह दोस्त है हलांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है.लेकिन हाल के दिनों में ही निरहुआ ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है कि उनकी शादी साल 2000 में हुई थी, जिनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है.मनसा देवी लाइम लाइट से काफी दूर रहती है. निरहुआ नहीं ने ये भी खुलासा किया है कि उनकी शादी काफी छोटी उम्र में हो गई थी जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी से प्यार नहीं कर पाये. वह बस एक पति का फर्ज निभाते है उनका अपनी पत्नी से ज्यादा लगाव नहीं है.दिनेश लाल निरहुआ के दो बेटे है जिनका नाम आदित्य और अमित है, एक एक्टिंग तो दूसरा निर्देशन में अपना हाथ आजमा रहा है.
4+