अपने पहले करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार में नजर आई सोनाक्षी, कैप्शन में लिखा- हर दिन आपके लंबी उम्र के लिए.........

    अपने पहले करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार में नजर आई सोनाक्षी, कैप्शन में लिखा- हर दिन आपके लंबी उम्र के लिए.........

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK): बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल अपना पहला करवा चौथ मना रहे है.अपने पहले करवा चौथ पर सोनाक्षी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है. दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर करवा चौथ लुक का एक पोस्ट शेयर किया है जिस तस्वीर में वह बहुत खूबसूरत दिख रही है, इस तस्वीर में वह सादगी से भरी हुई है.सोनाक्षी लाल साड़ी में नजर आ रही है, जहाँ उन्होंने माथे पर बिंदी,गले में मंगलसूत्र और माँग में सिंदूर लगाया हुआ है. इतना ही नहीं सोनाक्षी ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाले कैप्शन भी लिखा है.

    सोलह श्रृंगार में नजर आईं सोनाक्षी

    सोनाक्षी ने आज अपने इंस्टाग्राम पर पहले करवा चौथ की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मैं हर दिन आपके लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही हूँ “Happy karwachauth Mr. Husband

    दरअसल 23 जून 2024 को सोनाक्षी और जहीर ने रजिस्टर्ड मैरिज किया था, फिर बाद में उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के लिए शानदार वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गनाइज किया था. सोनाक्षी के शादी ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, साथ ही सोशल मीडिया पर इनकी शादी खूब चर्चा में बनी हुई थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news