बी-टाउन  में बजेगी शहनाई, दिल्ली में आज परिणीति और राघव की सगाई  

    बी-टाउन  में बजेगी शहनाई, दिल्ली में आज परिणीति और राघव की सगाई  

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आजकल परिणीति और राघव चढ़ा के रिलेशन के काफी चर्चे हैं. दोनों को कभी रेस्टोरेंट के बाहर तो कभी स्टेडियम में बाहों में बाहें डाल स्पॉट किया गया. मगर दोनों ने कभी भी  पब्लिकली एक दूसरे के बारे में ना बात की और ना ही अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई कन्फर्मेशन दी. फैंस का इंतेजार खत्म हुआ.

    अब दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है.13 मई यानी आज दोनों सगाई कर रहे हैं. कपल्स अपने इंगेजमेंट के लिए रवाना हो चुके हैं. मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है. प्रियंका चोपड़ा भी अपनी कज़्‌न्‌ की सगाई के लिए विदेश से भारत आ चुकीं हैं.  

    दिल्ली में है सगाई  

    बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा आज शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं. इसमें फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े करीब 150 लोगों को इन्विटेशन दिया गया है. जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं. आज शाम 5 बजे सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों की सगाई होगी.   

    परिणीती और राघव का सजा घर

    सगाई से पहले आप सांसद राघव चड्ढा के सरकारी आवास सज गया है. घर के बाहर रोशनी और फूलों की सजावट देखने को मिली है. दिल्ली स्थित सरकारी आवास के बाहर सफेद और गुलाब के फूलों और दीयों से सजाया गया है. इधर परिणिती का बांद्रा वाला घर भी साज गया है. मुबंई के बांद्रा स्थित परिणीति चोपड़ा के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news