तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार शीजान खान को मिली बेल, तीन महीने से थे जेल में बंद

    तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार शीजान खान को मिली बेल, तीन महीने से थे जेल में बंद

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : टीवी सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के एक्टर शीजान खान को जमानत मिल गई है. बता दे कि एक्टर को तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था. तीन महीने के लंबे समय बाद कोर्ट से उन्हे बेल मिल गई है. काफी समय से शीजान की जमानत याचिका खारिज हो रही थी. फैमिली से लेकर वकील तक उन्हें छुड़ाने में लगे हुए थे. आखिरकार शीजान खान को एक लाख की सिक्योरिटी बांड पर जमानत मिल गई. कोर्ट ने किसी भी साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने से सख्त हिदायत दी है. साथ ही पुलिस ने शीजान का पासपोर्ट अपने पास जमा रखा है. 

    क्या है पूरा मामला 

    सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की लीड ऐक्ट्रिस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 अपने ही सेट के मेकप रूम में सूसाइड कर लिया था, जिसके बाद उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान पर तुनिषा की मां ने केस किया. जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेवार एक्टर पर लगाया. उस वक्त शीजान पर इसलिए भी शक किया गया, क्योंकि मरने से ठीक पहले तुनिषा ने शीजान से आखिरी बातचीत की थी. जिसके बाद तुनिषा की माँ के कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने तुनिषा के को-ऐक्टर को गिरफ्तार कर लिया. तभी से लगातार दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहें हैं. इस दौरान कई बार तुनिषा और शीजान के परिवार वाले मीडिया से बातचीत करते हुए भी नजर आए. 

    सेट पर हुआ था प्यार 

    तुनिषा शर्मा और शीजान खान की लव स्टोरी काफी चर्चा में थी. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सेट पर नजर आते थे. सीरियल में शीजान खान 'अली बाबा' का किरदार निभाते थे वहीं तुनिषा शर्मा 'शहजादी मरियम' के किरदार में नजर आती थीं. इस सीरियल की शूटिंग के दौरान ही दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, और फिर दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में आ गए. तुनिषा के परिवारवालों का कहना है कि ब्रेकअप होने की वजह से एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news