एक साथ स्क्रिन पर धमाल मचाने आ रहे हैं शाहरुख खान और KGF स्टार यश! केजीएफ के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे ‘रॉकी भाई’  

    एक साथ स्क्रिन पर धमाल मचाने आ रहे हैं शाहरुख खान और KGF स्टार यश! केजीएफ के बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे ‘रॉकी भाई’   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):साउथ के ऐसे स्टार जिन्होंने दो फिल्मों से ही पूरे देश में अपने नाम को बड़े-बड़े स्टारों से भी ऊपर कर लिया. लोग इस स्टार को आज दिल में बसाते हैं, साउथ के सुपरस्टार यश एक ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने सिर्फ दो फिल्में की है, लेकिन उनका स्टारडम 100 फिल्में कर चुके किसी सुपरस्टार से काम नहीं है, उनके केजीएफ में रॉकी भाई के किरदार को लोगों ने इतना पसंद किया कि उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. रॉकी के किरदार में उनका स्वैग ऐसा चला कि सिनेमाघर में दर्शन झुंड के झुंड पहुंचने लगे और इस फिल्म को हिट बना दिया.

    KGF के बाद लोगों में यश को देखने की बड़ी बेसब्री है

     आपको बताये कि केजीएफ फ्रेंचाइजी में रॉकी भाई के रोल के स्वैग का जादू ऐसा चला जो आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है, और उतरता ही नहीं. KGF के बाद लोगों में यश को देखने की बड़ी बेसब्री है. KGF के हिंदी वर्जन को लोगों ने बहुत प्यार किया था. जिसकी वजह से उनका फैन बेस हिंदी के दर्शकों में ज्यादा है.जनता बड़ी बेसब्री से यश को फिर से बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए बैचेन है, लेकिन अभी तक डायरेक्ट गीतु मोहनदास ने टॉक्सिक फिल्म अनाउंस किया है. वहीं सूत्रों के अनुसार यश नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं.

    अब यश और शाहरुख खान के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिलनेवाली है

    वहीं अब यश और शाहरुख खान के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिलनेवाली है. क्योंकि ये दोनों एक्सपर्ट एक साथ बड़े पर्दे पर दिखनेवाले है.इसकी चर्चा जोरों पर है.सिनेमा फैंस को बहुत बड़ी ट्रीट मिलनेवाली है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होनेवाला बै, क्योंकि सुपरस्टार यश ने शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर इक्छा जताई है, और रेड चिल्ली प्रोजक्शन हाउस से लगातार किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे है. दोनों कोलेबरेट करनेवाले है. जल्दी ही इसकी अच्छी खबर दर्शकों को सुनने को मिलेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news