Rajkumar Rao:अपने बदले लुक्स पर बोले राजकुमार राव, कहा नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी, प्रैंक की कही बात

    Rajkumar Rao:अपने बदले लुक्स पर बोले राजकुमार राव, कहा नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी, प्रैंक की कही बात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बॉलीवुड की दुनिया में अपने दमदार एक्टिंग के बल पर स्टारडम पाने वाले बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्मों को नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में है, उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसपर लोग खूब फनी रील और मिम्स बना रहे हैं, इस फोटो में राजकुमार राव की चिन थोड़ी लंबी दिखाई दे रही है, ऐसा लग रहा है जैसे राजकुमार राव ने अपने फेस की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. 

    अपने बदले लुक्स पर बोले राजकुमार राव

     अब तक इस पर राजकुमार राव की कोई भी प्रतिक्रिया या रिप्लाई नहीं आयी थी, लेकिन फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसको देखकर लोग दावा कर रहे हैं कि राजकुमार राव ने अपने चिन्ह की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है. वहीं इस लोग इसको लेकर राजकुमार राव को काफी ट्रोल कर रहे है.अब लंबे समय के बाद राजकुमार राव ने अपने लुक्स और प्लास्टिक सर्जरी वाली बात पर चुप्पी थोड़ी है और अपनी बात लोगों के सामने रखी है.  

    राजकुमार राव ने कहा नहीं करवाई प्लास्टिक सर्जरी

     वहीं राजकुमार ने कहा कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह उनकी तस्वीर नहीं है और ना ही उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, उन्होंने कहा कि 8 या 9 साल पहले अच्छा दिखने के लिए चेहरा ब्लेड किया था. जो उनके स्किन डॉक्टर ने सजेस्ट किया था.मैने प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है.                                                  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news