PATHAN Poster Relased : शाहरुख की फिल्म पठान का नया पोस्टर आउट, फिर से पेटी बांधने की शाहरुख ने फैंस से की अपील

    PATHAN Poster Relased : शाहरुख की फिल्म पठान का नया पोस्टर आउट, फिर से पेटी बांधने की शाहरुख ने फैंस से की अपील

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): साल 2023 के आगमन में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में 2023 को लेकर कई तरह के लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं. सिनेमा पसंदीदा लोगों के लिए भी 2023 खास होने वाला है. कई सालों के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान बड़े परदे पर वापसी करने वाले हैं. अगले साल शाहरुख खान की तीन बड़े बजट की फिल्म पठान, डंकी और जवान रिलीज होगी. इसकी शुरुआत जनवरी से होगी. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं.

    इसे लेकर शाहरुख खान ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि "पेटी बांध ली है..? तो चलें!! इसके साथ ही शाहरुख खान ने इस फिल्म की एक पोस्टर भी जारी की है.

    लंबे समय के बाद शाहरुख की हो रही है बड़े परदे पर वापसी

    बता दें कि फैंस लंबे समय से शाहरुख की बड़े परदे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. शाहरुख आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ज़ीरो में बतौर लीड नजर आए थे. यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद भी से शाहरुख बतौर लीड किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. हालांकि, बतौर गेस्ट अपीयरेन्स शाहरुख एक-दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं. फैंस को 'बह्मास्त्र', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रॉकेट्री' में उनका केमियो रोल देखने को मिला है. ऐसे में पठान के साथ शाहरुख फूल लीड में वापसी करेंगे.

    डंकी और जवान में भी शाहरुख आएंगे नजर

    बता दें कि पठान को यशराज बैनर के तले बनाया जा रहा है. यशराज फिल्म्स से शाहरुख का पुराना नाता है. पठान के अलावा शाहरुख डंकी और जवान में भी नजर आएंगे, जो 2023 में ही रिलीज होगी. ‘डंकी’ को बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर में शुमार राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं, ये पहली बार है जब शाहरुख उनके साथ कोई फिल्म में काम कर रहे हैं. इसके अलावा एटली की फिल्म ‘जवान’ में भी शाहरुख नजर आएंगे. ये भी एक एक्शन फिल्म होगी.     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news