फिर से दादा बने मुकेश अंबानी, बहू श्लोका ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

    फिर से दादा बने मुकेश अंबानी, बहू श्लोका ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर में फिर से किलकारी गूंजी. अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. ऐसे में फिर अंबानी परिवार में खुशियों की लहर गूंज गई है. मुकेश अंबानी और अनीता अंबानी एक बार फिर दादा दादी बन गए हैं. आपको बता दे की आकाश और श्लोक का एक बेटा भी है. जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है. अब इस बेटे के जन्म के 2 साल बाद श्लोक ने एक नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है. जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी भरा माहौल है.

    क्या अंबानी फिर से फोटो करेंगे शेयर

    जब साल 2020 में अंबानी के पोते पृथ्वी का जन्म हुआ था तब पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने पोते को गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की थी, वहीं इस बार भी लोग यही उम्मीद लगाए है कि अब पोती के साथ की तस्वीर भी सामने आएगी. खबरों की माने तो अंबानी परिवार जल्द सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा कर सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news