बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा की दीवानी हुई मल्लिका शेरावत, पटना पहुंचते ही खाने की जताई इच्छा

    बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा की दीवानी हुई मल्लिका शेरावत, पटना पहुंचते ही खाने की जताई इच्छा

    पटना(PATNA):प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत आज पटना पहुंची. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार और पटना की जमकर तारीफ की.मल्लिका ने कहा कि वह खास तौर पर यहां की प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने के लिए सड़क किनारे जाने की योजना बना रही है.

     लिट्टी-चोखा खाने की जताई इच्छा

    मल्लिका ने कहा मैं पटना आई हूं और यहां की मशहूर लिट्टी-चोखा सड़क के किनारे खाकर ही जाऊंगी.पटना बहुत बदल गया है, बिहार भी बदल रहा है.यहां के लोगों में एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिखता है.पटना की बदलती तस्वीर को लेकर मल्लिका शेरावत ने कहा कि यह शहर अब विकास और संस्कृति का नया केंद्र बनता जा रहा है, उन्होंने बिहारवासियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं और उम्मीद जताई कि यह राज्य आने वाले समय में और प्रगति करेगा.

    लोगो में दिखा उत्साह

    मल्लिका की यह यात्रा चाहे निजी रही हो या किसी आयोजन से जुड़ी, लेकिन उनकी मौजूदगी ने एयरपोर्ट पर प्रशंसकों में खासा उत्साह भर दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news